कुंवर सिंह रिपोर्टर

भिंड : प्रखर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान को नमन करते हुए कहा कि सम्राट पृथ्वी राज चौहान आर्कषक कद-काठी और सैन्य विद्याओं में निपुण योद्धा थे।
उनकी वीरता लोकप्रिय गाथा यह है की मोहम्मद गोरी ने उन्हें बंधक बना लिया गया था और गरम सलाखों से उनकी आँखों में डालकर अंधा बना दिया, तब भी उन्होंने मोहम्मद गौरी को उसी के दरबार में मार गिराया था।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने बताया कि हिदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की देशभक्ति और शूरवीरता से नई पीढ़ी को अवगत कराने की जरूरत है। अपना इतिहास जानकर ही भावी पीढ़ी में देश की माटी के प्रति प्रेमभाव जाग्रत होगा।कोई भी देश अपने इतिहास से आगे बढ़ता है ,राष्ट्र को सबसे ज्यादा नुकसान उसके इतिहास को विस्मृत करने से होता है। इतिहास में उल्लेखित पूर्वजों के शौर्य और बलिदान से नई पीढ़ी में देश प्रेम का जज्बा पैदा होता है। यही कारण रहा कि विदेशी आक्रांताओं ने सबसे पहले देश पर प्राण न्यौछावर करने वालों के इतिहास से छेड़छाड़ की। एक ओर जहां हमलावरों को महान और सम्राट जैसे शब्दों से सम्मानित किया गया, वहीं देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले राजाओं को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। यही कारण है कि नई पीढ़ी उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती है।
पाठक ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज भारत के गौरव हैं, जिन पर आज भी सबको गर्व है। पृथ्वीराज चौहान अजमेर के सम्राट थे, जिन्होंने मोहम्मद गौरी को नाकों चने चबवा दिए थे।पृथ्वीराज चौहान के अंदर आवाज सुनकर बाण से निशाना भेदने का गुण था।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है