मंदिर में पूजन अर्चन कर भगवान को भोग लगाया।
एस पाटीदार रिपोर्टर






लोकेशन :-मनावर।
विओ :–हिंदू धर्म में प्रत्येक कृति आनंद प्राप्ति के लिए की जाती है। प्रत्येक कृति करते समय उसे ईश्वर के साथ कैसे जोड़ा जाता है ,यह हमारे ऋषि-मुनियों की अद्वितीय देन है।विशेषता यह है कि समाज में अधिकतर परिवार किसी न किसी सदस्य का जन्मदिन मनाते हैं। जन्मदिन अथवा जीव की आध्यात्मिक दृष्टि से उन्नति । संस्कृत मे एक श्लोक है-
” जन्म बिन्दु धारणार्थ ।मृत्यु बिन्दु पातेन।” के तहत विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनावर एवं शिक्षकों के मसीहा तथा कर्मचारियों के हमदर्द श्री भरत जाचपुरे का 56 वाॅ जन्मदिन ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की त्रयोदशी, वट सावित्री व्रतारम्भ के दिन मन्दिर मे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम श्री हनुमान जी,भोलेनाथ एवम शनिदेव का सिंचाई कॉलोनी में स्थित मंदिर मे पुजन -अर्चन कर प्रसादी का भोग लगाया गया। माता-पिता एवम ज्येष्ठ व्यक्तियों को प्रणाम कर मंदिर में दीप जलाया गया।वहां पर उपस्थित कर्मचारियो ने जाचपुरे साहब को कहा कि
” आपकी आयु लंबी करें और सुखद व संपूर्ण जीवन सुखमय जीते रहे ।जन्मदिन हँसी और अच्छे उत्साह से भरे अवसर होते हैं ” की शायरी प्रस्तुत की गई। जन्मदिन के अवसर पर माल्यार्पण कर शास्त्रोक्त विधि से लकडी की चम्मच से ” केक ” सुधारी गई। कार्यालय के लेखापाल रमेश नर्गेश, क्लर्क ग्रेड वन कुंवर सिंह मुवेल, राधेश्याम पटेल, राजेश व्यास, बाबूलाल सोलंकी ,पूर्व पार्षद मोती लाल बर्मन , शोएब शेख,संकुल प्रभारी लाल सिंह मेहडा, उमेश गोयल, जगदीश पाटीदार आदि कर्मचारीयो ने बधाई दी तथा शुभकामनाएं प्रेषित की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है