Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

उमरेठ से मोरडोंगरी मार्ग पर दबक रोड तिराहे से लगभग 100 मीटर पहले गुलाई में दोपहर लगभग 3 बजे महिन्द्रा पिकअप MP50 G 2706 और हीरो एच एफ डिलक्स मोटर साईकिल MP28 MX 0716 वाहन में भिड़ंत हो गयी जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात नवयुवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा है कि पिकअप उमरेठ की और से मोरडोंगरी की तरफ जा रही थी वहीं मोरडोंगरी की तरफ से मोटरसाइकिल में सवार दोनों नवयुवक चले आ रहे थे। पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था जो गुलाई में अनियंत्रित होकर दोनों दुपहिया वाहन सवारों को टक्कर मारता हुआ सड़क से लगे जंगल में जा घुसा। पुलिस थाना उमरेठ पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासिया भेजा है। वहीं मृतकों की पहचान करने पतासाजी की जा रही है।