पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

•मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत कलेक्टर ने कराया त्वरित निराकरण
•संबंधित अधिकारी ने तलाश कर बूंदा तक पहुंचाई सहायता राशि
कटनी। घर के मुखिया अपने मजदूर पति की हुई असमय मृत्यु उपरांत संबल योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त करने पिछले करीब 4 वर्षों से दर दर भटक रही महिला को उसकी समस्या से निजात मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के तहत कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा दिलाया गया। जहां कलेक्टर अवि प्रसाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित निराकरण करते हुए उसके पति की मृत्यु उपरांत संबल योजना के तहत उसको अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर महिला को 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
स्वीकृत होने के बाद भी 4 साल से नहीं मिली थी राशि
ग्राम अतरिया ढीमरखेड़ा निवासी श्रमिक चैन सिंह की असमय मृत्यु 12 जुलाई 2018 में हो गई थी। जिसके बाद उसकी पत्नी बूंदा बाई गौंड प्रदेश शासन द्वारा श्रमिक परिवार के कल्याण के लिए चलाई जा रही संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि प्राप्त करने लगातार प्रयास कर रही थी। वर्ष 2019 में संबल योजना के तहत सहायता राशि स्वीकृत होने के बावजूद उसे सहायता राशि प्राप्त नहीं हो पा रही थी। घर में अन्न के एक एक दाने को मोहताज बूंदा बाई गौड़ बड़ी आस के साथ सहायता राशि प्राप्त करने दर दर भटक रही थी। उसकी इस परेशानी को देखकर बूंदा बाई के ही एक परिचित द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी कलेक्टर अवि प्रसाद को दी।
मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप करें कार्य: कलेक्टर
बूंदा बाई की इस समस्या की जानकारी जैसे ही संवेदनशील कलेक्टर श्री प्रसाद के संज्ञान में आई, उन्होंने तत्काल उक्त प्रकरण की जानकारी ली और मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के तहत बिना विलंब किए संबल योजना के तहत स्वीकृत 2 लाख की अनुग्रह सहायता राशि बूंदा बाई को प्रदान करने निर्देश दिए। अब तक दर दर भटक कर थक चुकी बूंदा बाई से कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर स्वयं संबंधित अधिकारी द्वारा संपर्क किया गया और उसे तलाश कर अनुग्रह सहायता राशि उसके बैंक खाते के माध्यम से उसे प्रदान की गई। कलेक्टर श्री प्रसाद की ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप पीड़ित वर्ग और हितग्राहियों को समय पर शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाएं, जिससे उन्हें भटकना न पड़े। कलेक्टर श्री प्रसाद ने बताया कि 10 मई से 25 मई तक चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के तहत 67 सेवाओं का त्वरित लाभ हितग्राहियों को दिलाया जा रहा है।

More Stories
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी
कटनी जंक्शन से मुड़वारा तक अवैध वेंडरों का जाल, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़—रेल प्रशासन मौन