राम नरेश विश्वकर्मा रिपोर्टर


पन्ना जिले की रैपुरा थाना पुलिस ने बैंकों के बाहर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने पन्ना जिले के गुनौर, सलेहा और सतना जिले मे नागौद के बैंकों में लोगों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध कट्टे, 5 जिंदा कारतूस, 2 धारदार चाकू, 4 मोबाइल, 2 बाइक जब्त की है, जानकारी के अनुसार रैपुरा थाना प्रभारी सुधीर वेगी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बाला जी मंदिर के आगे दमोह मोड़ पर बड़ी टेक के पास झाड़ियों में दबिश दी, जहा आरोपी शराब पीते हुए पेट्रोल पम्पों मे डकैती डालने की योजना बना रहे थे, पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने पांचों संदेहियों को पकड़ लिया, और तलाशी लेने पर अवैध हथियार जप्त करते हुए आरोपियों की पहचान बैंकों में रैकी करके चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य के रूप में की है

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया