Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लगभग 30 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवरात* बराम,अज्ञात आरोपियेां द्वारा की गयी थी सोने चांदी के जेवर एवं फरियादी की मोटरसायकिल की लूट…….।

रामाकांत दुबे रिपोर्टर

*लोकेशन। *सराफा* व्यवसायी के * साथ हुई सनसनीखेज लूट काखुलासा , लगभग 30 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवरात* बराम,अज्ञात आरोपियेां द्वारा की गयी थी सोने चांदी के जेवर एवं फरियादी की मोटरसायकिल की लूट*

👉11-5-2023 की रात्रि ग्राम तेवर के पास भोपाल मुख्य मार्ग पर फरियादी को मोटर सायकिल से गिराकर चाकू मारकर की थी आरोपियों ने वारदात

षडयंत्र का पर्दाफाश कर पुलिस ने की आरोपियांे की पहचान*

गिरफ्तार आरोपियों से किया सोने चांदी के जेवर एवं 50 हजार रूपये नगद जप्त*

एक अन्य सराफा व्यवसायी ने रचा था लूट का षडयंत्र*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने पतासाजी कर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर किया था 10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित*

👉पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा गठित टीम ने किया लूट का खुलासा

नाम पता गिरफ्तार आरोपी:-
01)संजय सोनी पिता विजय सोनी उम्र 18 वर्ष निवासी तेवर थाना भेडाघाट,
02)पप्पू उर्फ शेखर चौधरी पिता गनेश चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी बडी खेर माई के पास पन्नी मोहल्ला सुहागी थाना आधारताल 03)करन भाट पिता प्रेम लाल भाट उम्र 21 वर्ष निवासी भानतलैया थाना हनुमानताल, ं
04) विनय साहनी पिता राम बली साहनी उम्र 23 वर्ष निवासी ज्ञानगंगा स्कूल के पास पटेल नगर सुहागी थाना आधारताल

घटना विवरण- थाना भेड़ाघाट अंतर्गत दिनंाक 11-5-23 की रात तेवर के पास लूट होने की सूचना पर थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान तत्काल मौके पर पहुंचे जहॉ ओम प्रकाश सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम तेवर ने बताया कि वह पंडा की मड़िया गढ़ा में प्रीति आभूषण के नाम से सोने चांदी की दुकान चलाता है दिनंाक 11-5-23 को उसने अपनी दुकान रात लगभग 9 बजे बंद करके अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम आर 4549 से अपने घर तेवर जाने के लिये निकला था रोजाना की तरह सोने के जेवर तथा 80 हजार रूपये नगद थैले में रखकर गाड़ी की डिक्की में रखा था रात लगभग 9-45 बजे जैसे ही हाईवे रोड की सर्विस रोड में तेवर तलाब के पास पहॅुचा तभी पीछे से मोटर सायकल में तीन व्यक्ति आये और उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया, वह उठकर गाड़ी उठाने लगा तो तीनों व्यक्ति उसकी गाड़ी छुड़ाकर भागने लगे उसने पकड़ने का प्रयास किया तो उन में से एक व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर उसे वायें हाथ की गदेली में उंगली के पास चोट पहुॅचा दी तथा उसकी मोटर सायकल छीनकर भेड़ाघाट तरफ भाग गये, थैले में 80 हजार रूपये नगद तथा सोने चांदी के जेवर रखे थे।
घटित हुई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधिक्षक बरगी श्रीमति अंकिता खातरकर मौके पर पहुंचे। थाना भेडाघाट में अपराध क्रमंाक 263/2023 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल शहर एवं देहात में नाकेबंदी करायी गयी, एवं आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया तथा पतासाजी के सम्बंध में दिशा निर्देश देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल नगर पुलिस अधिक्षक बरगी श्रीमति अंकिता खातरकर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना भेडाघाट की टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीमों के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पतसाजी कर चिन्हित करते हुये आरोपी पप्पू उर्फ शेखर चौधरी एवं करन भाट को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी तो दोनों ने ओमप्रकाश सोनी के पडोस में रहने वाले संजय सोनी के कहने पर अपने साथी विनय साहनी व पवन जयसवाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार करते हुये बताया कि दिनॉक 11-5-23 को बिना नम्बर की नीले कलर की एक्सेस स्कूटी मे मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमआर 4549 का पीछा कर तालाब के पास सर्विस रोड ग्राम तेवर मे पीछे से टक्कर मार कर मोटर सायकिल सवार को गिरा कर चाकू से हमला कर चोट पहुँचाते हुये मोटर सायकिल एवं डिक्की मे रखे सोने चाँदी के जेवरात व नगद 80 हजार रूपये छीनकर कर भाग गये थे और मोटर सायकिल को सुन्दरादेही रोड बेलखेडा मे फेंक कर नगदी रूपये व सोने चाँदी के जेवर आपस मे बटवारा कर लिये थे ।
आरोपी संजय सोनी एवं विनय साहनी को अभिरक्षा मे लिया गया। चारों आरोपी संजय सोनी ,पप्पू उर्फ शेखर चौधरी ,करन भाट ,विनय साहनी की निशादेही पर सोने के 305 ग्राम ,चाँदी के 12 किलो जेवरात बरामद हुये जिनकी कीमत 30 लाख रूपये है तथा नगद 50 हजार रूपये तथा मोटर सायकिल क्र0 एमपी 20 एम.आर. 4549 कोे जप्त किया गया है। चारों आरोपी संजय सोनी ,पप्पू उर्फ शेखर चौधरी ,करन भाट ,विनय साहनी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय भूमिका:– सराफा व्यवसायी पर चाकू से हमला कर हुई सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक रूपेश लोधी, जयशंकर चौहान, दिनेश डेहरिया एवं क्राइम ब्रांच के स.उ.नि. धनजंय सिह, स.उ.नि. राजेन्द्र बिलोहा, स.उ.नि. वीरेन्द्र प्रताप सिह , स.उ.नि. प्रमोद पाण्डेय, स.उ.नि. अजय पाण्डेय, स.उ.नि. अशेाक सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी, रामगोपाल विश्वकर्मा, राममिलन चक्रवर्ती, अमित श्रीवास्तव, राकेश बहादुर, ब्रम्हप्रकाश, ब्रजेन्द्र कसाना, आरक्षक मोहित उपाध्याय, मुकुल गौतम, वीरेन्द्र सिह, मुकेश परिहार, प्रभात परिहार, एवं सायबर सेल के प्रधान के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक आदित्य, अभिषेक मिश्रा, अजय सिह, अनिल सिह, कृष्ण तिवारी, अनमोल दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।*