
यूपी के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
पुलिस थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाते हुआ कहा कि जुआ खेलने के दौरान पति ने उसे दांव पर लगा दिया और फिर दांव हार गया. फिर वह मुझसे उसके दोस्त के घर जाने का दबाव बनाने लगा. पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. दरअसल, मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र पूर्वा अहमदनगर काज्ञहै. इलाके की रहने वाली एक महिला लिसाड़ी थाना पहुंची थी. उसने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी अहमदनगर में हुई थी. उसका पति शराबी है. महिला ने आगे कहा कि घर आकर पति ने
अपने दोस्त के साथ जाने का कहा. पूछने पर कहने लगा कि जुआ खेलने के दौरान उसने मुझे दांव पर लगाया था. मगर, वह दांव हरा गया. इसलिए तुम मेरे दोस्त के साथ जाओ.
महिला ने पुलिस को आगे बताया कि पति की बात सुनकर वह हैरान रह गई. महिला के मुताबिक पति जबरदस्ती मुझे अपने दोस्त के साथ भेजना चाहता था. मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैं घर से भाग गई थी. मेरी मदद कीजिए. वहीं, इस मामले पर लसेड़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी तरह केस दर्ज नहीं किया गया है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है