
पंजाब के अमृतसर सेक्टर में पाकिस्तान के एक ड्रोन ने
भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, जिसके बाद BSF जवानों ने उस ड्रोन को मार गिराया. अधिकारी ने बताया कि ड्रोन के साथ संदिग्ध नशीले पदार्थों का एक बैग भी बरामद किया गया है. BSF पंजाब फ्रंटियर की ओर से बताया गया है कि बीते दो दिनों में पाकिस्तान की ओर से चार ड्रोन भारतीय सीमा में आए हैं, जिन्हें बीएसएफ जवानों ने मार गिरा दिया. BSF की ओर से बताया गया कि जवानों ने शुक्रवार की रात तीन ड्रोनों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने से रोका, जबकि
चौथे को शनिवार रात मार गिराया.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*