



अमदरा – सशक्त बेटी समृद्धि नारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महत्वपूर्ण अभियान नारी सम्मान योजना को गति प्रदान करते हुए अमदरा ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान ने अमदरा में सैकड़ो फॉर्म पंजीकृत करवाए। सभी महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दी गई की कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओ को 1500 प्रतिमाह एवम 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। यहा तक की कमलनाथ जी ने 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट हाफ देंगे आदि योजनाओं से अवगत कराया गया बेटी बहनों ने उत्साह पूर्वक फॉर्म भरवाते हुए कांग्रेस सरकार लाने का संकल्प लिया। फॉर्म पंजीकृत करने में ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान के साथ अशोक वर्मा, मंडलम अध्यक्ष अयोध्या कुशवाहा, सेक्टर अध्यक्ष अरविन्द सोनी, शेख हबीब सोशल मीडिया प्रभारी, रामभगत यादव, राजकुमार प्रजापति, लक्ष्मी, नाजिया, अंजुम आदि बेटियो ने फॉर्म पंजीकृत करवाने में सहयोग किया।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*