Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन,- झिरनिया
स्थान =: खरगोन

रिपोर्टर,-: रूपेश मोरे.

  • भाजपा की जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी, 30 मई से प्रारंभ होगा विशेष जनसंपर्क अभियान
    खरगोन। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 30 मई को केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही लोकसभा क्षेत्रों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव तथा बूथ समितियों को सक्रिय करने का सबसे अच्छा अभियान है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी करें। आगामी छह माह के लिए अपने मन, कर्म, वचन से सत्ता व संगठन के प्रति नकारात्मकता को पूर्णतः त्यागकर सकारात्मकता को बढ़ावा दें।
    यह बात भाजपा के जिला प्रभारी सुरेश आर्य ने स्थानीय राधाकुंज मांगलिक परिसर में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया बैठक में खरगोन सांसद गजेंद्रसिंह पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने भी मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धुलसिंह डावर, परसराम चौहान, राजकुमार मेव, पूर्व जिलाध्यक्ष गजानंद पाटीदार, रणजीतसिंह डंडीर, बाबुलाल महाजन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, जिला महामंत्री रितेश पाटीदार, महिम ठाकुर, राजेश माहेश्वरी मंचासीन थे। बैठक के प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयालजी उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसादजी मुखर्जी के चित्र का पूजन किया। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्षों ने किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने हाल ही में संपन्न बूथ विजय संकल्प अभियान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा बूथ विजय संकल्प अभियान में 23 हजार 913 कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन उपस्थिति रही। 30 मई से प्रारंभ हो रहे विशेष संपर्क अभियान व अन्य कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी करें। आम जनता को 2003 से पहले के मध्यप्रदेश व बाद में भाजपा की सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश में हुए परिवर्तन से अवगत कराए। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यों की जानकारी दें। शिवराज सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के समानांतर कांग्रेस द्वारा झूठी योजना लाने के वादे की पोल खोलें। जहां हम चुनाव हारे है उस बूथ पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के लिए घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी दें। सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कहा भाजपा की संगठनात्मक दृष्टि से खरगोन जिला सबसे मजबूत रहा है। इसे रामचंद्र विट्ठल बड़े, कुशाभाऊ ठाकरे जैसे अनेक पितृ पुरुषों ने अपने खून-पसीने से खड़ा किया। हमने शून्य से शुरुआत की। एक समय खरगोन जिले में सभी छह विधायक भाजपा के थे। हमने उपमुख्यमंत्री तक को हराया है। हम किसी को भी हराने में समर्थ है। हमें हमारी सरकार की उपलब्धियां को बूथ स्तर पर बताने की आवश्यकता है। कैसे 2003 से पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था और आज देश के विकसित प्रदेशों में शामिल हैं। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी 30 मई से लोकसभा क्षेत्र में होने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जनता तक पहुंचे। बैठक में गीत जिला उपाध्यक्ष हरीश शर्मा ने लिया। महामंत्री महिम ठाकुर ने मंडल कार्यसमिति बैठकों के बिंदुओं की जानकारी दी। 22 व 23 मई को मंडल कार्यसमिति की बैठकें हांगी। सोशल मीडिया जिला संयोजक कुलदीप जायसवाल ने संगठन एप के माध्यम से ऑनलाइन इंट्री की जानकारी दी। संचालन महामंत्री रितेश पाटीदार ने किया व आभार महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने माना। बैठक में जिला, मंडल, मोर्चा पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।