लोकेशन – पनागर
अमित परौहा रिपोर्टर




स्लग02-:इसके पूर्व स्वामी पगलानंद जी महाराज,महंत स्वामी त्रिलोक दास जी महाराज का भी आगमन हुआ।
श्री गौरीशंकर मंदिर व्यास मोहल्ला में 17 से 25 मई तक चलने वाली श्री राम कथा में निरंतर संतों का आगमन हो रहा है, आज कथा के पांचवे दिन माँ नर्मदा की अखंड नर्मदा सेवा यात्रा करने वाले निरंतर 32 माह से माँ नर्मदा के जल पर सत्याग्रह करने वाले समर्थ सद्गुरु दादा गुरु का आगमन हुआ, इसके पूर्व स्वामी पगलानंद जी महाराज,महंत स्वामी त्रिलोक दास जी महाराज का आगमन हुआ।नगर की बेटी सुश्री गुरुप्रिया समर्थ के द्वारा पांचवे दिन प्रभु श्री राम के पावन चरित्र का बहुत सुंदर चित्रण किया जा रहा है। सम्पूर्ण नगर का वातावरण धर्ममय बना हुआ है। आज की कथा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिँह यादव, विनोद श्रीवास्तव , विवेक पटैल जिला पंचायत उपाध्यक्ष, प्रदीप पटैल नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती रीना आनंद जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, रामनिवास गौतम, आनंद जैन(मिन्चु), पदम् मोदी, , मनीषा मोदी, प्रियंका शर्मा पार्षद, प्रमोद पटेल, बहादुर राय, किशन पटेल, सोनू खम्परिया, प्रदीप गौतम, स्वप्निल सिंह ठाकुर, अनमोल उरमलिया, भारी संख्या में भक्तगण आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप