Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के निराकरण को लेकर कलेक्टर गंभीर

कटनी। विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्या को प्राथमिकता से हल करने के प्रयास कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा किए जा रहे हैं, जिससे जनता को गर्मी में विद्युत की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे साथ ही कृषि कार्य में भी व्यवधान न हो। इसी क्रम में ग्राम कोड़ो और स्लीमनानाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया गया।
ग्राम कोड़ो में बदला गया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर
बड़वारा के ग्राम कोडो में ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा त्वरित जांच कर निराकरण के निर्देश कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटनी को दिए थे। निर्देश के परिपालन में कनिष्ठ अभियंता बड़वारा विद्युत वितरण केंद्र से जांच कराई गई। जिसमें ग्राम कोड़ो में स्थापित 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पाए जाने पर उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।
विद्युत पोल बदल कर चालू की सप्लाई
इसी तरह स्लीमनाबाद क्षेत्र में ग्राम बंधी सहित कुछ अन्य गांवों में बिजली न मिलने संबंधी प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी जांच कर सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग म प्र पू क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटनी द्वारा कनिष्ठ अभियंता स्लीमनाबाद द्वारा जांच कराई गई। जिसमें पाया गया कि ग्राम सिहुंडी से कंचनपुर के मध्य अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बंधी कृषि फीडर के 11 केवी के पोल को तोड़ दिया गया था, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए उक्त पोल को बदलकर नया पोल स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
सप्लाई प्लान में बदलाव संभव नहीं
ग्राम तेवरी के कृषि फीडर से विद्युत सप्लाई का समय परिवर्तित करने ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर श्री प्रसाद से मांग की गई थी। जिस संबंध में कलेक्टर के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कटनी द्वारा मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया। अनुरोध पत्र पर उच्च कार्यालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के पालन में यह पाया गया कि फीडर का ग्रुप परिवर्तित करने से उपकेंद्र में अतिरिक्त भार पड़ेगा, जिससे अन्य ग्रुपों में सप्लाई प्रभावित होगी। इसके मद्देनजर फीडर का सप्लाई प्लान परिवर्तित न करते हुए वर्तमान प्लान के अनुसार विद्युत सप्लाई किया जाना उचित पाया गया।