पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर



लोकेशन रावनवाड़ा शिवपुरी
दिनांक 23/05/2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छितरी से कोसमी रोड पर एक सफेद रंग
की पिकअप वाहन क्रमांक MH40N2219 में एक गौ तस्कर गोवंश को भरकर छितरी गांव तरफ से कत्लखाने ले जा रहा है जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी के द्वारा थाने उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे प्रधान आरक्षक सचिन श्रीवास्त्री ,आरक्षक 1030 सुमित नागले को ग्राम छितरी तरफ भेजा गया जहां पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर पिकअप वाहन का पीछा किया एवं उसको रोक कर चेक किया तो उसमें वाहन चालक मुबीन कुरेशी पिता मकसाद कुरेशी उम्र 23 वर्ष निवासी मोहखेड़ मिला जिससे गौ वंश परिवहन करने के संबंध में कोई दस्तावेज होना नही बताया एवं अपने मालिक शहबाज कुरेशी पिता शकील कुरैशी निवासी मोहखेड़ के कहने पर 2 नग बैल गौवंश को कत्लखाने तरफ ले जाना बताया जिसके कब्जे से एक पिक अप वाहन MH40N2219 और दो नग बैलों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना में मध्यप्रदेश गौ वंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4,6,9 एवं पशु क्रूरता अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) एवं मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गिरफ्तारशुदा आरोपी मुबीन कुरेशी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरा आरोपी शहबाज कुरेशी फरार है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया