रिपोर्टर कुलदीप नायक


पिटोल (जिला झाबुआ)
मध्य प्रदेश के जिला झाबुआ के ग्राम पिटोल मे मध्यप्रदेश और गुजरात की बॉर्डर पर R.T.O. चेक पोस्ट बना हुआ है जहां पर रोजाना 1500 गाड़ियों का आना जाना होता है वहां पर शासकीय अधिकारियों द्वारा कुछ निजी कर्मचारियों को बैठाकर हर गाड़ी से 1500 से 2000 रुपए महीने की अवैध रूप से वसूली (महीने की एंट्री) के नाम पर की जाती है
और यह सारा पैसा ड्राइवर को डरा धमकाकर अवैध रूप से वसूला जाता है और यह सारा पैसा शासन में ना जमा होकर वहां के शासकीय अधिकारियों द्वारा और उनके द्वारा अवैध वसूली के लिए उनके बिठाए गए कुछ निजी कर्मचारियों द्वारा आपस में बांट लिया जाता है
और यह सारी अवैध वसूली करने के लिए वहां पर पहले से बनी हुई खिड़की को बंद कर कर इन अधिकारियों द्वारा एक नई छोटी सी खिड़की बनाई गई ताकि कोई देख ना सके , मध्यप्रदेश शासन को इस और थोड़ा ध्यान देकर शासकीय अधिकारियों द्वारा निजी कर्मचारियों को बैठाकर की जाने वाली अवैध वसूली को रोकना चाहिए

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया