Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन सागर पुलिस कंट्रोल रूम

शहर में लगातार मोटरसाईकिल की चोरी की घटनाओ को पुलिस अधीक्षक सागर श्री अभिषेक तिवारी
द्वारा गंभीरता से लेते हुये मोटरसाईकिल चोरो का पता लगाकर गिरफ्तार कर मोटरसाईकिले बरामद
करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री विक्रम सिंह
नगर पुलिस अधीक्षक के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में हो रही मोटरसाईकिलो में अज्ञात आरोपी
एवं माल मशरुका पतारसी हेतु टीम बनाकर एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं पुलिस कंट्रोल रुम
तथा स्मार्ट सिटी सहित अन्य प्राईवेट संस्थानों के कैमरो की फुटेज देखी गयी एवं सायबर सेल की भी मदद
ली गयी समस्त प्रयासो के फलस्वरुप दिनांक 26.5.2022 को पहलवान बब्बा मंदिर के पास गोपालगंज से
संदेही मोनू पिता जगत सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी ग्राम पडा रसोई थाना राहतगढ जिला सागर को
अभिरक्षा में लेकर पूछतांछ की गयी जिसके द्वारा अपने साथी रोहित उर्फ छोटू उर्फ डूठा यादव के साथ
मिलकर थाना क्षेत्र में रुदाक्ष मैरिज गार्डन के पास, अटल पार्क, एक्सीलेंस स्कूल सागर के बाहर से, पहलवान
बब्बा मंदिर के बाहर से कुल 06 एवं शहर के अन्य स्थानो से 02 कुल 08 मोटरसाईकिले कीमती करीब
600000/- (6 लाख) रूपये चोरी कर अपने घर ग्राम पडा रसोई थाना राहतगढ जिला सागर में खेत में
छुपाकर रख देना बताया जिस पर उक्त स्टाफ के द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी के कब्जे से कुल 08
मोटरसाईकिल कीमती
करीब 600000/-(6 लाख) रूपये की बरामद कर जप्त की गयी एवं आरोपी मोनू
ठाकुर के विरुद्ध शुन 02/23 धारा 41(1)(4) द.प्र.स./379 भादवि का इस्तगासा तैयार किया कर आरोपी
मोनू पिता जगत सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी ग्राम पडा रसोई थाना राहतगढ जिला सागर को
गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपी छोटू
उर्फ रोहित उर्फ डूठा निवासी टीला थाना राहतगढ जिला सागर एवं अब्बू उर्फ अभय सिंह पिता केशरी
सिंह निवासी बडगुंवा थाना बेगमगंज जिला रायसेन की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश शर्मा, सउनि शैलेन्द, सउनि डी एस मरावी, प्रआर 759
रमेश गुरु, प्रआर 154 अविनाश, आर 20 अमित, आर 149 जवाहर सिंह प्रआर 190 अंसार खान आ
1435 देवेन्द वैद्य आर 262 सचित गुप्ता, सायबर सेल शाखा के प्रआर अमर तिवारी प्रआर सौरभ रैकवार
आरक्षक अमित शुक्ला, आर हेमेन्द एवं सीसीटीव्ही कंट्रोल रुम से उनि आरकेएस चौहान एवं उनकी टीम
का सराहनीय योगदान रहा है।