पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



कटनी( 26 मई )- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) -2022 के घोषित परीक्षा परिणाम में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सुश्री गरिमा लोहिया ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अवि प्रसाद से मुलाकात की। कलेक्टर श्री प्रसाद ने गरिमा को मिली शानदार सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने सुश्री गरिमा लोहिया को सफल प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी को दूसरों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। साथ ही लोगों की बात धैर्यपूर्वक सुनना बहुत जरूरी है। यहां कटनी स्थित राहुलबाग निवासी अपनी दीदी आस्था जैन एवं हितेश जैन के यहां बिहार के बक्सर जिले से आई गरिमा का यूपीएससी में मुख्य विषय कॉमर्स था।
कलेक्टर श्री प्रसाद से गरिमा के सौजन्य भेंट के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन और राजस्थान ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण बजाज मौजूद थे।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने गरिमा लोहिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए अपनी क्षमता व दक्षता दिखाने का पूरा अवसर मिलता है। इसलिए विकास व सामाजिक बदलाव का वाहक और प्रेरक बनकर जनहित में कार्य करने का सुअवसर मिलता है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि ग भारतीय प्रशासनिक सेवा व्यक्ति को समाज, देश और प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण का अवसर प्रदान करती है। इसलिए सदैव सृजनशील दृष्टिकोण से युक्त, कल्पनाशील और नवाचारी बनने की जरूरत है। इस सेवा के माध्यम से समाज के गरीब, वंचित, शोषित और सभी वर्गों के लिए हर समय कुछ बेहतर करने के अवसर मिलते रहते हैं।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद