Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

गड्ढों के बीच से हो रहा आवागमन, बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

कटनी। शहर की सड़कों पर चलना इन दिनों खतरे से खाली नहीं है। जगह-जगह हुए गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। तेज रफ्तार हाईवा 2 फुट के पटरा के ऊपर ओवरलोडिंग वाहन से गिट्टी गिर रही है। जिससे आमजन को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर की मुख्य सड़कें जगह-जगह जर्जर हालत में हैं। जिम्मेदार सड़क सुधार के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शहर में पुरैनी से बस स्टैंड सड़क की हालत काफी जर्जर है। जिससे यहां पर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं प्रशासन सीवर लाइन का पेंच बताकर अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है। हालत इतनी गंभीर हो चुके है की हरिहर धाम से लौट रही छोटे चक्के की गाड़ियों के चेंबर आए दिन गड्ढों से टकराकर फूट रहे हैं गड्ढे बचाने के चक्कर में हादसे से बचते-बचाते निकल रहे हैं। पन्ना मोड़ से बस स्टैंड आते वक्त यदि बस आपके आगे चल रही हो तो धूल से नहाए बगैर आप नहीं बच सकते क्योंकि साइडिंग रोड सीवर लाइन कंपनी द्वारा उखाड़ी जा चुकी है।