Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

जिले के किसानों को निकटतम स्थान पर उर्वरक उपलब्ध कराने कलेक्टर की पहल

किसानों की लंबे समय से की जा रही मांगों पर कलेक्टर ने लगाया विराम

कटनी। जिले के किसानों की सुविधाओं के दृष्टिगत कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा निरंतर नई पहल की जा रही है। क्षेत्र के किसानों को रसायनिक खाद और उर्वरक के लिए भटकना न पड़े और उन्हें निकटतम स्थान में सुगमता से रसायनिक उर्वरक प्राप्त हो सके इसके लिए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले में नवीन उर्वरक केंद्र स्थापित कराए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रयास से जिले में बरही के बाद अब स्लीमनाबाद और बड़वारा में नवीन उर्वरक केंद्र खोले जाने कार्यवाही की जा रही है।
निरंतर प्रयास में जुड़ेगी एक और कड़ी
उल्लेखनीय है कि किसानों की सुविधाओं और उनकी लंबे समय से की जा रही मांगों के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर लगातार जिले में कई पहल की जा रही हैं। जिससे किसानों को धन और समय की बचत हो सके। जिसकी शुरुआत कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कटनी के व्यस्तम क्षेत्र घंटाघर में संचालित उर्वरक केंद्र को कृषि उपज मण्डी पहरुआ में शिफ्ट करने के साथ की गई। उर्वरक केंद्र के कृषि उपज मंडी प्रांगण पहरुआ में शिफ्ट होने से जहां किसानों को शहर का चक्कर लगाने में होने वाले धन, समय और असुविधा से निजात मिली तो वहीं किसानों के बड़े वाहनों की वजह से शहर में लगने वाले यातायात जाम की समस्या से शहरवासियों को राहत। बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे और रीठी विकासखंड के करीब 6 हजार किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर शासन स्तर पर प्रयास कर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा रीठी क्षेत्र में कृषि विपणन सहकारी समिति मर्यादित को पंजीकृत कराया गया। जिससे आगामी समय में वहां के किसानों को क्षेत्र में ही रसायनिक उर्वरक सुगमता से प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रयास से बरही उपमंडी में नवीन उर्वरक केंद्र स्थापित किया जा रहा है। जिससे बरही क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों किसानों को उर्वरक खरीदने कटनी नहीं आना पड़ेगा। इसी क्रम में अब स्लीमनाबाद और बड़वारा का नाम जुड़ने जा रहा है।
मिली अनुमति, कार्यवाही जारी
शासन की मंशा अनुरूप किसानों को निकटतम स्थान पर ही रसायनिक उर्वरक प्रदान करने की दिशा में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जनप्रतिनिधियों से चर्चा उपरांत जिले में बड़वारा और स्लीमनाबाद में नवीन उर्वरक वितरण केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित मुख्यालय भोपाल द्वारा स्वीकृति मिलने के उपरांत उनके संचालन के लिए कार्यवाही जारी है।
ढीमरखेड़ा में खोला जायेगा डबल लॉक केंद्र :कलेक्टर
जिले के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ढीमरखेड़ा के किसानों की सुविधाओं और सुगमता के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ढीमरखेड़ा में डबल लॉक केंद्र स्थापित किए जाने के प्रयास जारी हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र ढीमरखेड़ा में खाद आपूर्ति के मद्देनजर क्षेत्र में डबल लॉक केंद्र खोले जाने के तीव्र प्रयास किए जा रहे हैं। ये केंद्र क्षेत्र के किसानों की सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा।