
टिमरनी विधानसभा के ग्राम पहटकला में सिराली पहटकला मार्ग पर स्थित सयानी नदी पर 3.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहे पुल निर्माण हेतु भूमिपूजन विधायक कुंवर संजय शाह के द्वारा किया गया ।

भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा सहित भाजपा वरिष्ठगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।।


विधायक कुंवर संजय शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा
“मेरी विधानसभा-मेरा परिवार”
आज ग्राम पहटकला में सिराली पहटकला मार्ग पर स्थित सयानी नदी पर बनने जा रहे पुल के भूमिपूजन के समय ‘ग्राम लोलांगरा, बेड़ियांकला, आमासेल में निवासरत ग्रामवासिय के द्वारा दिए गए स्वागत स्वरूपी स्नेह से अभिभूत हूँ। आप सभी का यह स्नेह और समर्थन ही मुझे जनसेवा की शक्ति प्रदान करता है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍️

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना