थाना राहतगढ गिरफ्तारी दिनांक 27.05.23
जिला सागर
जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

08 वर्षो से फरार बलात्कार का आरोपी चढा पुलिस के हत्थे नाम बदलकररह रहा था भोपाल में
स्लंग = पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी जी द्वारा सभी थानों को निर्देश किया गया था थानो के मुख्य फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किए जाए सभी फरार आरोपियों की गिफ्तारी की जावे इसी आदेश के चलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना, ज्योति ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय राहतगढ थाना प्रभारी उप निरी रामू प्रजापति के कुशल टीम गठित की गई।
दिनांक 27/05/23 को थाना प्रभारी राहतगढ़ उप निरी रामू प्रजापति के कुशल नेतृत्व में बनाई गई टीम के द्वारा थाना राहतगढ जिला सागर के अपराध क्रमांक 563/15 धारा 363.366(क),376,120 बी ताहि मे विगत 08 वर्षों से फरार आरोपी वीरन पिता श्यामलाल आदिवासी निवासी ग्राम सेमरामेडा थाना राहतगढ जिला सागर का वर्ष 2015 से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु आरोपी के बारे मे हर संभव प्रयास कर जानकारी एकत्रित की गई जो आरोपी वीरन आदिवासी अपना नाम बदलकर वीरन शर्मा के रुप मे 08 वर्षों से भोपाल मे बेफ्रिक होकर जीवन काट रहा था जिसकी जानकारी राहतगढ पुलिस को मिली जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई दिनांक 27.05.23 को आरोपी वीरन आदिवासी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का आरोपी थाना राहतगढ के टॉप-10 मोस्ट वांटेड आरोपियों में से एक था, जिसे न्यायालय में पेश किया जाना है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राहतगढ रामू प्रजापति, आई एस भूपेंद्र विश्वकर्मा सउनि धनीराम चौधरी, सउनि जय सिंह ठाकुर, प्र आर 336 अश्विन भल्ला, प्रआर 1005 रविन्द्र कुमार, आर 1474 दिनेश, आर. 1079 पकंज सिकरवार, आर. 1355 अजय कुमार, आर. 302 रविकांत मिश्रा, आर. 1711 वीरेन्द्र ठाकुर की अहम भूमका रही।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है