
हरदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने बालिकाओं को बहला फुसलाकर ले जाने के 4 अलग-अलग मामलों में अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को 5-5 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी