
हरदा जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जनसुनवाई में हंडिया निवासी रतन विश्नोई ने ग्राम नहाड़िया में स्थित अपनी जमीन के सीमांकन के लिये जिला पंचायत सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन दिया, जिस पर श्री सिसोनिया ने तहसीलदार हंडिया को सीमांकन कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में सिराली निवासी फिरोजा बी ने सीईओ श्री सिसोनिया को अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार सीराली को सीमांकन कराने के निर्देश दिये। ग्राम नयागांव निवासी अनोखीलाल ने जनसुनवाई में सीईओ श्री सिसोनिया को अपने पट्टे की जमीन से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर श्री सिसोनिया ने तहसीलदार टिमरनी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में रहटगांव निवासी जगदीशप्रसाद ने सीईओ श्री सिसोनिया को अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को सीमांकन कराने के निर्देश दिये।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन