
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत हरदा जिले के 32 वृद्धजन प्रयागराज की तीर्थ यात्रा करेंगे। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि ये सभी तीर्थ यात्री हरदा से भोपाल तक बस से तथा भोपाल से वायुयान द्वारा प्रयागराज की यात्रा करेंगे।


हरदा से बस 3 जून को रात्रि 8 बजे रवाना होगी। जो 4 जून को भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। तथा 5 जून को दोपहर 2 बजे ये यात्री भोपाल से बस द्वारा हरदा वापस आयेंगे। यात्रियों को निर्देश दिये गये है कि वे अपने साथ अधिकतम 15 किलो चैक इन बेग तथा 7 किलो वजन तक का हेण्ड बेग ले जा सकते है। यात्री के पास स्वयं का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन