
रहटगांव प्रभारी तहसीलदार के द्वारा धनपाड़ा कामधेनु गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम धनपाड़ा में क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला जिसका कुल रकवा 4.5 एकड़ भूमि पर सर्व सुविधा युक्त गौशाला का निर्माण वर्ष1999 मे किया गया था।

गौशाला में 298 गोवंश की संख्या दर्ज पाई गई, इस माह में 2 गायों की मृत्यु दर्ज की गई। प्रभारी तहसीलदार प्रमेश जैन से मिली जानकारी के अनुसार आज वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कामधेनू गौशाला धनपाड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।

पशु चिकित्सक को निर्देशित कर सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण मौके पर किया गया। अस्वस्थ गोवंश के उचित इलाज के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही गौशाला प्रबंधन के कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन