हरदा जिले के करताना नोसर रोड पर वेयरहाउस के पास से अल्टो कार में आग लग गई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर करताना पुलिस चौकी प्रभारी मनीष चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां देखा तो पेड़ में गाड़ी टकराने से आग लगी थी। फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझाई गई। आग बुझाने पर देखने पर गाड़ी में कुल 4 लोगों की मौके पर मौत होना दिखाई दिया है। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 09 जेड एन 2524 जो वाहन अखिलेश पिता महेश निवासी वरकला हरदा का होना बताया गया।

वहीं जानकारी के अनुसार चार लोग सवार थे जिसमें एक महिला भी बताई जा रही है, जिनकी पहचान अखिलेश पिता महेश कुशवाहा, राकेश पिता महेश कुशवाहा, श्रीमती शिवानी पति राकेश कुशवाहा, आदर्श पिता गोलू चौधरी सभी निवासी ग्राम वरकला चार खेड़ा निवासी सभी की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। राकेश की 6 माह पूर्व शादी हुई थी। ये सभी एक शादी समारोह से घर लोट रहे थे। इधर जानकारी लगते ही परिवार और गांव में मातम छा गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना