Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


*पेयजल की समस्या का कराया जाए निदान नही तो होगा उग्र आंदोलन*
*युवा कांग्रेस के नेतृत्व मैं कलेक्टर को ज्ञापन सौप की मांग*

कटनी- ग्रीष्मकालीन समय चल रहा है।बहोरीबंद-रीठी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो गाँवो मैं पेयजल संकट उतपन्न है।ग्रामीण जन पानी के लिए परेशान है।विभागीय अधिकारी व स्थानीय प्रशासन पेयजल समस्या को लेकर गम्भीरता नही दिखा रहा है।जिससे हालात बेकाबू होते जा रहे है।पेयजल के लिए ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ रहा है ।1 से 2 किलोमीटर की दूरी पेयजल व्यवस्था के लिए तय करनी पड़ रही है। उक्त बातें युकां विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव ने पेयजल समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए कही। पेयजल की विकट समस्या को लेकर मंगलवार को बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण जन युकां के नेतृवय मैं कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। जहां कलेक्टर को पेयजल की समस्या को लेकर व उसका निदान शीघ्रता के साथ हो ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से आम जनमानस ने कलेक्टर को बतलाया कि बहोरीबंद -रीठी क्षेत्र के सैकड़ों गावों में पीने की पानी की किल्लत है। हैंडपंप हवा उगल रहे है।
पीएचई के ठेकेदारों के द्वारा जल जीवन मिशन अभियान के तहत नल जल योजना का कहीं भी कार्य पूरा नहीं किया गया है।
युकां ने ज्ञापन के माध्यम से अल्टीमेटम दिया कि
यदि शीघ्र ही पेयजल समस्या का समाधान नही किया गया तो क्षेत्रीय जनता उग्र आंदोलन करेगी।
जिस पर कलेक्टर अविप्रसाद के द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही पानी की उचित व्यवस्था की जायेगी।
इस दौरान पूर्व जपं. सदस्य राजकुमारी यादव, उमा देवी दुबे, शखी बाई गौड़, त्रिवेणी बर्मन युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुशल वर्मा, जितेंद्र पांडेय, जनपद सदस्य प्रवीण यादव बृजेश यादव, विपिन तिवारी,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, वीरेंद्र यादव राजा बर्मन, अखंड प्रताप सिंह, संजय यादव, रोहणी यादव, नरबद सिंह रामलाल, बेन रामकुमार मनोज गुज्जर आदिवासी नरेश यादव, त्रिलोक यादव,दीपक यादव सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।