प्रितेश घोड़ावत रिपोर्टर


भजनों के साथ देंगे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति
आयोजन को लेकर समिति द्वारा की गई व्यापक तैयारियां
कल्याणपूरा
देश के जाने माने प्रख्यात भजन गायक प्रकाश माली कल कल्याणपूरा पधार रहे है …प्रकाश माली श्री खेडापति हनुमान जी मन्दिर पर चल रहे पचकुंडिय यज्ञ के पांच दिवसिय कार्यक्रम के तहत रात्रिकालीन कार्यक्रम में 1 जून गुरुवार की रात अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे ..समिति द्वारा बताया गया कि प्रकाश माली देश के जाने माने भजन गायक है जिसे सुनने जिलेभर से श्रोता भक्तगण कल्याणपूरा पधारेंगे साथ ही कल्याणपूरा नगर की समस्त जनता इस कार्यक्रम की सहभागि बनेगी जिसको लेकर समिति द्वारा सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है और आग्रह किया है कि सभी भक्तगण इस कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को भब्यता की ओर ले जाएंगे….कार्यक्रम स्थल थाना रोड पर रखा गया है…

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया