
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में कचरे वाली गाड़ी पर बजने वाले गाने से परेशान होकर गोली चलाए
जाने का अजीब मामला सामने आया है। लोनी की कंचन पार्क कॉलोनी में घर से कचरा उठाने नगर पालिका की गाड़ी पहुंची थी। उसमें ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ गाना चल रहा था। एक रिटायर्ड फौजी ने गाना बंद करने के लिए कहा तो सफाईकर्मियों से झगड़ा हो गया। फिर उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई गोलियां चलाईं, हालांकि फायरिंग में सफाईकर्मी बच गए। मुहल्ले के लोगों ने
आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया