Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


नगर के बीचों बीच , बस स्टैंड के ठीक सामने स्थित, रचना नगर कॉलोनी , के नागरिक पिछले 50 वर्षों से नारकीय जीवन जी रहे है, क्षेत्र अपनी मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित है, कॉलोनी का अवैध निर्माण 1990 के दशक में, कई अवैध कॉलोनाइजर द्वारा किया गया था, तब से क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं जैसे कि सड़क, नाली, खम्बे, स्ट्रीट लाइट, बिजली कनेक्शन को लेकर, जद्दोजहद करती रहती है, स्थितियां इतनी खराब है कि बारिश में सड़कें दल दल में बदल जाती है, और क्षेत्र की जनता को घुटने तक पेंट मोड़कर आना जाना पड़ता है, 3 वर्ष पूर्व तो एक दस वर्षीय बालक इन्ही स्थितियों में सर्प दंश का शिकार होकर घायल हो गया था , जिसको बचाने के लिए एम्बुलेंस जब आई तो रास्ते की हालत देखकर वापस लौट गई थी और अंत मे उस बालक की मौत हो गई थी, इतना सब हो जाने के बावजूद कोई जनप्रतिनिधि , जनता की असल समस्याओं की ओर नहीं देख रहा, आम जनता को भेड बकरी से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं समझा जा रहा, यही कारण है कि वैध कॉलोनी की सूची में आ जाने के बावजूद कॉलोनी निवासी, आज तक भी मूलभूत आवश्यकताओं को तरस रहे है और दर दर, नेता नेता भटक रहे है…! जहाँ नगर निगम कटनी के पास अच्छे खासे माधव नगर गेट को तोड़कर पुनः बनाने के लिए 50 लाख रु मौजूद हैं, पर… रचना नगर की 650 मीटर सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रु मौजूद नहीं है, और बजट का रोना रोया जाता है।
गौरतलब है कि इन सब परिस्थितियों से परेशान होकर कॉलोनी के लोंगो ने स्वतः चंदा करके 12 खम्बे , व चौराहा बोर्ड आदि लगवा लिया है, पर सड़क व नाली की स्थिति अब भी दयनीय बनीहुई है, जिसकी शिकायत लेकर वार्डवासियों ने आज श्री मनीष पाठक जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा… और अपनी समस्याओं को रखा, जिस पर अध्यक्ष महोदय ने, शीघ्र सड़क निर्माण का आश्वासन जनता के समक्ष दिया है।
श्री मनीष पाठक जी को ज्ञापन सौंपते समय,कटनी डिवेलपमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुयश पुरवार, संदीप दुबे, रजनीकांत सोनी, वैद्यनाथ बर्मन, राकेश जैसवाल, राजकुमार कछवाह, व श्रीराम गुप्ता की उपस्थित रही।