राहुल राठोड़ रिपोर्टर






राजोद-साजोद गंगा जल यात्रा के साथ श्री राम मारुती महायज्ञ का समापन मंगलवार को गंगाजल यात्रा श्री आंनद मंगल हनुमान मंदिर साजोद से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए लालबाई, फुलबाई माता मंदिर पर पहुचीं जहाँ से गंगाजल भर कर, बस स्टैंड,सदर बाजार, हनुमान चोक,कोटेश्वरी नदी से होते साजोद आनंद मगंल हनुमान मंदिर पर पहुचीं जिसमें बड़ी संख्या मे महिला शामिल हुई । गंगाजल यात्रा , वैदिक मंत्र उपचार के साथ पुर्णाहुति , महाआरती के साथ महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दु समाज शामिल हुए। यज्ञाचार्य पंडित श्री शीतल नारायण दीक्षित द्वारा हवन पूजन कर सम्पन्न करवाया। साथ ही प्राचीन चमत्कारीक मुर्ति व मंदिर होने से प्रति मंगलवार अभिषेक हवन पूजन किया जाता है अभिषेक करवाने के लिए एक साल नम्बर आता है एवं प्रत्येक शनिवार को रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाता है श्री राम मारुति महायज्ञ समिति हनुमान मंदिर साजोद राजोद का सहयोग रहा।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया