किरण रांका रिपोर्टर



मां पार्वती धाम गौशाला मैं महालक्ष्मी महिला मंडल की महिलाओं ने गौशाला प्रांगण में गौ माताओं की भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की एवं गौ माताओं के बीच में बैठकर गौ माता के भजन गायन किया इस अवसर पर गौ माताओं को सुदाना पशु आहार खिलाया एवं गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा विशेष सहयोगी विपिन सिंघी को गौ माताओं के आहार एवं गौशाला के निर्माण हेतु सहयोग राशि प्रदान की मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने महालक्ष्मी महिला मंडल की सदस्यों की सराहना करते हुए कहां की यह गौशाला नगर के समीप है और आप सभी के सहयोग से गौ माताओं की सुरक्षा रक्षा एवं आहार संभव हो पा रहा है सभी मातृशक्ति से आग्रह किया है कि आप इसी प्रकार गौ माता के प्रति अपनी आस्था बनाए रखें गौमाता को हमारे धर्म में देवी देवताओं का दर्जा दिया गया है गौ माता के दर्शन करने मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं यह बातें हमारे ग्रंथों मैं उल्लेख है मां पार्वती धाम गौशाला समिति द्वारा महालक्ष्मी महिला मंडल का आभार व्यक्त किया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है