
पति के तलाक मांगने पर एक महिला इतनी गुस्सा हो
गई कि उसने पति पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया. घटना सिंगापुर में हुई है और कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया है. मार्च में हुई इस घटना की जानकारी तब सामने आई जब रहीमा निस्वा ने अपने 24 वर्षीय मलेशियाई पति पर हमला करने का अपराध स्वीकार कर लिया. 29 साल की इंडोनेशियाई महिला ने सिंगापुर आकर पति पर खौलता पानी डाला था. उसे आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है.

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*