
मध्य प्रदेश के दमोह में एक प्राइवेट स्कूल पर बड़ा
आरोप लगा है. स्कूल पर हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने का आरोप है. हिंदू संगठनों ने पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इस मामले में अब तक अभिभावकों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. स्कूल के मालिक मुस्ताक खान ने सफाई में कहा, “स्कूल ड्रेस में हेडस्कार्फ शामिल है. किसी को भी मजबूर नहीं किया गया.” कलेक्टर का कहना है कि आरोप सही नहीं हैं.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*