अभिषेक नायक रिपोर्टर





बिना पिचिंग के तालाब की मेड़ पर सेट करवा दिए पत्थर अब फर्जी हाजिरी भरकर राशि आहरण करने की बन रही रणनीति
आपको बता दें कि कटनी जिले की जनपद पंचायत बहोरीबंद मैं आने वाली ग्राम पंचायत कुआं में चल रही भ्रष्टाचारियों की शिकायत कई महीनों से लगातार चल रही है जिसकी उच्च स्तरीय जांच भी हुई और मास्टर रोल पर मात्र एक मजदूर का दस रूपये मूल्यांकन होना भी पाया गया, जिस पर जांच कमेटी ने पंचायत पदाधिकारियों से रिकवरी भरवाई इसके अलावा और भी मनरेगा कार्यों को ठेके से करवाने की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है जिसकी जांच होना बाकी बताया जा रहा है साथ ही नवीन अमृत सरोवर तालाब पर चल रहे घटिया निर्माण कार्य की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा अखबारों पर प्रकाशित करवाई गई थी, अमृत सरोवर तालाब का निर्माण कार्य लगभग 2 वर्ष से चल रहा है जिसका कार्यपालन यंत्री संभाग जबलपुर कोरी सर, एवं सहायक यंत्री बहोरीबंद शिवम सोनी , ने निरीक्षण करते हुए तालाब निर्माण कार्य पर कई खामियां निकाली है
जैसे तालाब की मेड पर बगैर पैकिंग के पत्थरों को सेट होना जो बिल्कुल विधि विरुद्ध है एवं बेस्ट बीयर में साइट श्लोक पर भी गड़बड़ी होना और भी अमृत सरोवर तालाब के कार्य पर खामियां निकालते हुए उपस्थित पंचायत पदाधिकारी सरपंच, सहायक सचिव , इंजीनियर, को सही तरीके से कार्य न करवाने पर फटकार लगाई गई साथ ही सुधार कार्य करवाने के निर्देश दिए गए हैं , और हाथी की चाल से भी धीमी गति पर चलने वाले नवीन अमृत सरोवर तालाब कार्य को, यह भी कहा कि बारिश लगने से पहले तालाब का संपूर्ण कार्य करवाएं , तालाब के कार्य पर कोई भी गढ़वाली नहीं होना चाहिए, कार्य प्रारंभ होने पर निरीक्षण किया जाएगा ,इस मौके पर, सहायक यंत्री शिवम सोनी, सहित इंजीनियर सुशील साहू, उपयंत्री अरविंद पटेल, सहायक सचिव दीपक पाठकार, ग्राम पंचायत सरपंच,अन्य लोग उपस्थित रहे

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन