जिला ऐरिया रिपोर्टर संजय द्विवेदी


सन्दला, सलवा-राजोद नल जल योजना के नाम पर बिछाई गई पाईप लाईन नित प्रतिदिन फूटने से ठेकेदार की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगने लगा है। किंतु साशन प्रसाशन के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।
गुरुवार को सुबह को 11:00 बजे सन्दला बस स्टैंड के समीप स्कूल के पास राजोद नल जल योजना की पाईप लाइन एक बार फिर फुट गयी,फूटी भी तो इस कदर की पानी हवा में 10 से 15 फिट ऊंचाई तक हवा में चला गया,पानी की बौछार इतनी तेज थी मानो आसमान को छू लेगी। पानी की तेज़ धार कि वजह से आस पास के घरों मे पानी घुस गया और हजारों लिटर पानी व्यर्थ बह गया तकरीबन पानी की धार 100 ,125 मीटर तक चली गयी। करिब 30 मिनट के बाद नल जल योजना के कर्मचारी ने आकर देखने के बाद लाईन को बंद किया
एक और इधर गर्मी में लोग पानी के लिए भटक रहे है ओर राजोद नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल भी नही पा रहा है। ठेकेदार मानो अपनी मस्ती में मस्त है,लोगो की पानी जरूरतों से उसका कोई वास्ता ही न हो।
पाईप लाइन स्थाई रूप से कब तक सुधरेगी इसको लेकर कोई समय सीमा अभी तय नही है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*