Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी 02 जून 2023/जल जीवन मिशन का मुख्य उददेश्य यह है कि हर घर जल पहुंचे। योजनान्तर्गत 55 लीटर पानी प्रति व्यक्ति हर घर पहुचाना है। परन्तु यह देखने में आया है कि नल-जल योजना के कार्य गुणवत्तायुक्त व निर्धारित मापदण्ड अनुसार नहीं हुए है। अतः कार्य करने वाली एजेंसी व ठेकेदार अपने कार्यो को सुधार ले अन्यथा नल-जल योजना के कार्यो में गड़बड़ी करने वालो पर एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी, साथ ही एजेंसी को ब्लेक लिस्टेड का प्रस्ताव भी उच्च स्तर पर भेजा जायेगा ।
कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते गुरूवार की शाम को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा करते हुये कही ।
इस दौरान कलेक्टर ने विकासखण्डो में कार्यरत एजेंसी की समीक्षा की । इस दौरान कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि हर घर के बाहर नल का स्टेण्ड पोस्ट हो, जिस पर जल जीवन मिशन का लाईट ब्लू कलर पेंट हो तथा ग्राम में जितने नल कनेक्शन है उनके अनुसार स्टेण्ड पोस्ट पर नम्बरिंग की जाये ।
बैठक के दौरान उपस्थित जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे ने यह भी निर्देशित किया कि ग्रामो में जल जीवन मिशन के कार्यो में बांधा डालने वालो पर भी शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करने के तहत एफआईआर दर्ज करवाई जाये । वहीं उन्होने एजेंसी के पदाधिकारियो व ठेकेदारो को सख्त लहजे में बताया कि निर्धारित समय सीमा में निर्धारित मापदण्ड में ही गुणवत्तायुक्त कार्य किये जाये। तभी एजेंसी को राशि का भुगतान किया जायेगा, अन्यथा कार्यवाही की जायेगी ।