रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो


*श्योपुर-* क्षेत्रिय मीणा समाज का अध्यक्ष तुलसी नारायण मीणा सोंठवा को बनाया गया है उनकी यह नियुक्ति शुक्रवार को मीणा छात्रावास श्योपुर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से की गई है। तुलसी नारायण मीणा समाज के कद्दावर नेता हैं जनपद अध्यक्ष श्योपुर, जिला पंचायत सदस्य, सोंठवा पंचायत के सरपंच सहित जनप्रतिनिधि के रूप में विभिन्न पदों पर रहे हैं ऐसे में मीणा समाज के अध्यक्ष बनाए जाने पर मीणा समाज के लोगों व उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया है इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नेताओं व युवाओं ने उनको फूल मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी । उनको अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही सर्वसम्मति से कार्यकारणी का गठन भी किया गया जिनमें उपाध्यक्ष हेमचंद जैनी, शम्भू लाल आसीदा, मोहनलाल बिचगांवड़ी, सचिव राजीव रावत सोंई, सह सचिव हरिसिंह बिलवाड़ा, कोषाध्यक्ष रामचरण प्रेमसर, प्रचार मंत्री यादराम मीणा प्रेमसर को बनाया गया । इस अवसर पर मीणा समाज के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…