Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


रहटगांव- ग्राम पंचायत रहटगांव बाजार क्षेत्र में दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही इस दौरान ग्राम पंचायत का अमला पुलिस विभाग एवं टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा( लिबर्टी ) सरपंच प्रतिनिधि सुरज रंगीले,उप सरपंच प्रतिनिधि मनीष गौर सहित पंच मौजूद थे।

अतिक्रमण हटाने के दौरान कई व्यापारियों द्वारा कहा गया कि मुख्य मार्ग से भी अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए और जिन दुकानों के सामने 3 से 4 फिट ओटले उनसे ज्यादा जिनके पास कब्जा है उनको भी हटाना चाहिए जिस पर ग्राम पंचायत सचिव रामकृष्ण कुशवाहा ने आश्वासन दिया कि अतिक्रमण शक्ति से हटाया जाएगा और बगैर भेदभाव के कार्यवाही की जायेगी।सोमवार से अतिक्रमण हटाने की मुहिम में तेजी लाई जाएगी साथ ही इतवार शाम तक समस्त व्यापारी अपना-अपना अतिक्रमण हटा ले ग्राम पंचायत सोमवार से सख्ती से कार्रवाई करेगी जिसकी जवाबदारी दुकानदार होंगे।


गौरतलब रहे कि रहटगांव बाजार क्षेत्र एवं पूरे बस स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण पसरा हुआ है जिससे आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है और बड़े वाहनों को गुजरने में भी काफी परेशानी होती है कई दुकानदारों ने 10 से 15 फीट ओटले और टिन सेट बना रखे हैं।

जिससे आवागमन काफी प्रभावित हो रहा है मुख्य बाजारों की गलियां तो पूरी तरह से चौंक हो जाती है जहां पर मोटरसाइकिल भी निकालना मुश्किल होता है कई व्यापारियों ने इस हटाने का स्वागत भी किया है और कहा कि न्याय से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही होनी चाहिए और स्थानीय बैल बाजार में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए,जिससे क्षेत्र में पार्किंग की समस्या उत्पन्न ना हो।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍