Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजू देवड़ा रिपोर्टर


श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज अंबिका आश्रम बालीपुर में उनके परम स्नेही शिष्य श्री योगेश जी महाराज का 39 वां जन्मोत्सव वेदोक्त ,शास्त्रोक्त एवम पुराणोंक्त रीति से मनाया गया। अंबिका आश्रम को फूल ,गुब्बारों ,पत्तों से मनमोहक रंग से सजाया गया। आयोजन मध्य रात तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। गांव में शोभायात्रा निकाली गई। हवन ,पूजन , 108 अखंड रामायण पाठ ,108 हनुमान चालीसा पाठ , 108 दुर्गा चालीसा पाठ एवम रूद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामदास भक्त मंडल अलीराजपुर की टीम द्वारा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड का पाठ किया गया। गुरु की प्रतिमा का पूजन कर गुरु की आरती की गई ।गुरु भक्तों ने गुरु का स्मरण कर पूजन किया ।

गौरतलब है कि 103 वर्ष पूर्व बालीपुर धाम में बाबाजी का अवतरण हुआ था। गुरुदेव द्वारा अपना तप, साधना, भक्ति भाव सदैव ईश्वर में रमे रहता था ।हवन, पूजा द्वारा पूरा जीवन ही साधना के बल पर लक्षित रखा । सद्गुरु सेवा समिति के श्री योगेश जी महाराज न गुरुजी की आरती के माध्यम से विभिन्न जिलों को जोडकर अन्य धर्मों मे गये हुए लोगो को वापस मूल धर्म में लाया गया ,जो देश के लिए बहुत बडी उपलब्धि है।
नन्नु महाराज जी का भी पूजन किया गया।। गायिका कलाकार सोनू शर्मा इंदौर एवं गायक कलाकार चेतन शर्मा उज्जैन द्वारा भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति दी गई। और रात को गायिका सोनू जी शर्मा गरबा डांस गांव के आसपास ग्रामीण के लोग गरबा डांस किया गया अच्छे अच्छे गरबे भी गाए गए और गांव के सार्वजनिक सब मिलकर धूम धाम से मनाया गया योगेश जी महाराज का जन्म उत्सव योगेश जी महाराज साबको केक योगेश जी महाराज हाथ से प्रसाद के रूप में वितरण किया गया अधिक से अधिक संख्या में रात को बाबाजी का बर्थडे धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्टर राजू देवड़ा बालीपुर धाम