
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बेबस बाप
अपनी बेटी के सामने झुककर अपनी इज्जत को न रौंदने की अपील करता नजर आ रहा है. दरअसल, ये मामला बनासकांठा जिले के रैया गांव का बताया जा रहा है. लड़की ने कुछ समय पहले घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली थी. तभी से लड़की प्रेमी के साथ ही रह रही थी. इसको लेकर पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने लड़की की
तलाश शुरू की और उसे ढूंढ निकाला. पुलिस ने जब फरार लड़की और उसके प्रेमी को मां-बाप के सामने पेश किया तो लड़की ने उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया और पति के साथ वापस जाने लगी.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*