
रहटगांव- सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं जिला सीईओ रोहित सिसोनिया एवं डीएफओ अंकित पांडे के मार्गदर्शन में वन विभाग एवं पंचायत विभाग के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा रहटगांव नदी के पुल के समीप साफ सफाई अभियान किया गया।


जिसके चलते नदी के समीप पड़ी पॉलीथिन कचरा एवं अन्य प्रकार के पन्निया को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर अन्य जगह भिजवाया गया। साथ ही वन विभाग के द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को प्लास्टिक केेेे इस्तेमाल पर रोक लगाने का संदेश दिया गया ।


एसडीओ ओ.पी.बिडारे के सानिध्य मे बोरपानी रेंजर नीता शाह, टेमागांव रेंजर डी.पी.गोस्वामी एवं रहटगांव रेंजर पी एल धुर्वे एवं रेंज अधिकारी गिरीश बिल्लौरे सहित फारेस्ट अमला मौजूद था एवं इस दौरान जनपद सीईओ बलवान मबासे , स्वच्छ भारत अभियान के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रजनीश शुक्ला, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पवन धार्मिक,सचिव रामकृष्ण कुशवाहा ,सुरज रंगीले, सुभाष किरार, भूरमल सोलंकी और धीरज चौहान सहित रहटगांव एवं नजरपुरा पंचायत के सदस्य मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन