महेंद्र चौहान रिपोर्टर



पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अनुसूचित जनजाति वर्ग के जिला महामंत्री वालसिंह मसानिया जी एवं झाबुआ जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 3 की जिला पंचायत सदस्य अर्पिता वालसिंह मसानिया जी का अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा प्रयास रहा है कि विकास कार्य कराए जा सके। उसी कड़ी में दिनांक 5 जून 2023 सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के झाबुआ दौरे के दौरान भाजपा जिला महामंत्री वालसिंह मसानिया जी व उनकी धर्मपत्नी अर्पिता वालसिंह मसानिया ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए। और अपने क्षेत्र की अनेकों समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत भी कराया। जिसमें पानी, सड़क और पारा क्षेत्र बड़ा होने के कारण ठप्पा तहसील का दर्जा दिलाना,ग्राम पंचायत पारा को अग्निशमन की गाड़ी उपलब्ध कराना जिससे की समय पर गाड़ी उपलब्ध हो सके और होने वाले नुकसान से बचा जा सके, सब्जी मंडी व अनाज मंडी की व्यवस्था कराना आदि कई ऐसी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए। मसानिया जी के सतत प्रयास से निरंतर विकास संभव है।क्युकी आज के समय में ऐसे ही युवा नेतृत्व की आवश्यकता है, अब देखना यह होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी हाईकमान किन किन उम्मीदवारों के सहारे जितने का प्रयास करती है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है