
पूर्णिया के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बड़ी
लापरवाही का मामला सामने आया है. इसमें प्रसूता की मौत हो गई.यह मामला सोमवार की रात का है. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि समर्पण मैटरनिटी एवं शिशु रोग अस्पताल की डॉक्टर खुद बाहर रहने के कारण भाड़े की नर्स द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से प्रसूता का ऑपरेशन करवा रही थी. नतीजा यह हुआ कि प्रसूता ने
ऑपरेशन टेबल पर ही दम तोड़ दिया. महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों पर कहर टूट पड़ा. आग बबूला परिजनों ने खूब हंगामा किया.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…