
आंध्र प्रदेश में एक हाईवे पर उस वक्त लूट मच गई जब
बीयर से भरा एक ट्रक पलट गया. हाईवे पर बीयर लूटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग बीयर की एक बोतल पाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं. यह मामला आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली का है. 6 जून को बीयर के 200 कार्टन ले जा रहा ट्रक पलट गया. जैसे ही बीयर के बिखरने की खबर लोगों तक पहुंची, वो बोतलें लेने के लिए दौड़ पड़े.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…