मुकेश अम्बे रिपोर्टर
बड़वानी 07 जून 2023/प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल 08 जून को प्रातः 11 बजे बड़वानी के आशाग्राम में एलिम्को द्वारा चयनित दिव्यांगजनो को आवश्यक कृत्रिम अंक, उपकरणो का वितरण एवं चलित न्यायालय कार्यक्रम में भाग लेंगे । इसके पश्चात सायं 4 बजे पाटी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्रो का वितरण, सायं 6 बजे ग्राम सिलावद में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रो का वितरण कर बड़वानी के लिये प्रस्थान करेंगे । इसी दिन रात्रि 9.30 बजे मिडिल स्कुल ग्राउण्ड बड़वानी में क्रिकेट क्लब बड़वानी के द्वारा आयोजित रात्रिकालीन टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे ।


More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…