मुकेश अम्बे रिपोर्टर
**राजपुर में जल प्रदाय परियोजना का कार्य प्रगति पर/*
स्वच्छ जल जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्वच्छ जल की जरूरत को समझते हुए बड़वानी के राजपुर में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलमपेंट कम्पनी द्वारा जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।
राजपुर में स्वच्छ जल हर घर पहुॅचाने के लिए 1.5 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र निर्मित किया जा रहा है । वहीं 1 एमएलडी क्षमता का पहले से मौजूद जल शोधन संयंत्र का भी उपयोग किया जायेगा। पहले से मौजूद 700 किलोलीटर और 250 किलोलीटर क्षमता के ओवर टैंक का उपयोग भी जलावर्द्धन योजना में किया जायेगा। राजपुर में हर घर नल कनेक्शन देने का कार्य प्रारंभ हो गया है, 5171 घरों में नल कनेक्शन दिए जाने है जिनमें तीन हजार से अधिक घरों को नल नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। 49 किलोमीटर में से 37 किलोमीटर वितरण पाइप लाइन बिछा दी गई है। दस वर्षों के संचालन और संधारण के साथ इस परियोजना की लागत लगभग 29.94 करोड़ रूपये है। इस परियोजना के पूरा होने से राजपुर के रहवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है