Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की जाने वाली आवश्यक तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने विभाग की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर अभी से आवश्यक तैयारियां करें। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जो सामग्री क्रय किया जाना आवश्यक हो उसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सामग्री क्रय करें। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री मयंक जैन ने बताया प्राकृतिक आपदा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं । उन्होंने बताया कि जिला एवं विकास खंड स्तर पर नगर सैनिकों के ड्यूटी लगाई जाएगी । कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि वर्षा से पूर्व वे पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, और की गई तैयारियों का जायजा लेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍