Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर



गौ शाला मे सम्मान निधि भेंट की।



लोकेशन :-मनावर।

विओ :—— सर्वप्रथम गुरुदेव बालीपुर धाम श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज एवम राधा-कृष्ण की प्रतिमा का पूजन- अर्चन किया गया। जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है। कुछ पाना है तो कुछ खोना भी पड़ेगा। मूर्ति भी संस्कार के बाद पूज्यनीय होती है।कजारिया टाईल्स गैलरी का शुभारंभ पर श्री नीरज खंडेलवाल ने बताया कि किसी समय में राजनेताओं के हाथों अपने किसी कार्यक्रम या प्रतिष्ठान का शुभारंभ करवाना बड़े गर्व की बात समझा जाता था , लेकिन धीरे-धीरे हमारा देश बदलता जा रहा है ।देशवासियों के विचार बदलते जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और नेताओं के स्थान पर ” विश्वस्य गौ मातरम ” विश्व की गौ माता को सम्मान देने से लोग आगे आ रहे हैं ।अपने घर परिवार में से मांगलिक आयोजनों को भी लोग कटौती कर के गौ शाला मे सम्मान निधि भेंट कर रहे हैं। कई लोग होने वाले धार्मिक, मांगलिक आयोजनों के पत्र-पत्रिकाओं में समर्पित कर रहे है। ।इसी कड़ी में गोकुलधाम गौशाला के पूर्व कोषाध्यक्ष नीरज खंडेलवाल ने अपना जीवन समर्पित गौ शाला को कर दिया है।कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्यनीय माता उषा जी खण्डेलवाल,पिता सुरेश जी खण्डेलवाल एवम गोकुलधाम गौ शाला के लक्ष्मण मुकाती,जगदीश पाटीदार, लोकेश पाटीदार, विकास शर्मा, निलेश जैन,गणेश छबाया,मनीष छत्तर के शुभ हाथो से हुआ। ।मुख्य अतिथि विपिन पारिख, डिप्टी जनरल मैनेजर ,कजारिया सिरामिक्स लिमिटेड मुम्बई थे।अतिथि गजेन्द्र शर्मा एवम विशेष अतिथि गोकुलधाम गौ शाला के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर गैलरी मे प्रवेश किया।पंडित जी ने सभी को तिलक लगाकर भारतीय सनातन संस्कृति की परिवेश की रूपरेखा अंकित की। अवसर पर राकेश खण्डेलवाल, ॠषित खण्डेलवाल ,पुनित खंडेलवाल उपस्थित थे।कार्यक्रम के पश्चात स्वलपाहार श्री खण्ड, समोसा,केला चिप्स एवम ठंडापेय पदार्थ पिलाकर जनता जनार्दन को खुश कर दिया।उक्त जानकारी कजारिया टाईल्स गैलरी के राकेश खण्डेलवाल ने दी।