Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



*भेंट की पुस्तक, स्थानीय कोल आदिवासी समाज से जुड़ी जानकारियों को प्रतियोगिता में शामिल करने किया आग्रह*

कटनी। आज भगवान बिरसा मुंडा की निर्वाण तिथि के अवसर स्थानीय कोल समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश शासन एवम् जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी समाज के हित के लिए किए जा रहे कार्यों पर आभार व्यक्त किया। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद की नो बुके जस्ट ए बुक अपील से प्रेरित होकर उन्हें पुस्तकें भेंट की। कोल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सूरज प्रसाद कोल द्वारा लिखित “कोल आदिवासी समाज कहां और कैसे” पुस्तक कलेक्टर श्री प्रसाद को भेंट करते हुए उनके द्वारा कटनी के स्वर्णिम इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारियों पर आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता “कटनी को जानें” की प्रशंसा की। साथ ही आज भगवान बिरसा मुंडा निर्वाण तिथि के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रसाद से आग्रह किया कि कटनी के कोल आदिवासी समाज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को भी इस प्रतियोगिता में शामिल करें। जिससे समूचा देश कटनी के कोल आसिवासी समाज के बारे में अच्छी तरह जान सके। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें इसके लिए आश्वस्त किया। कोल आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल में सूरज प्रसाद कोल, तुलाराम गोंटिया , कुणाल कोल आदि शामिल रहे।