किरण रांका रिपोर्टर




*1 मई 2023 से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन समर केम्प का आज दिनांक 9/6 /2023 को चर्चगेट स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट स्थल पर समापन हुआ।*
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी जी ने बच्चों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगे भी ऐसे ही समर कैंप आयोजित करने का वादा किया।*
*कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि सीहोर विधायक श्री सुदेश राय जी ने बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए हर संभव प्रयत्न करने का वादा किया ।*
*कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से किया गया, उसके उपरांत सभी प्रशिक्षु एवं उनके गुरुजनों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।*
कार्यक्रम में बॉक्सिंग का डेमो दिया गया तथा *मध्य प्रदेश गान से कार्यक्रम की समाप्ति हुई ।*
*इस विशेष अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती मिलन भंडारी रक्षित निरीक्षक सीहोर,जिला खेल अधिकारी श्री अरविन्द जी, प्राची राजपूत , एथलेटिक्स कोच प्रभात मेवाड़ा ,फुटबॉल कोच मनोज सूर्या कनौजिया,बॉक्सिंग कोच आनंद पंसोरिया, कराटे कोच संदीप आर्य सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है